Wednesday, September 14, 2011

या मै जानू या तुम जानो

या मै जानू या तुम जानो
-----------------------------
हम दोनों का प्यार पुराना,
परिणिति  परिणय में बदली
पंख लगा कर उड़ते थे हम,
मै भी पगला,तुम भी पगली
और फिर जीवन चक्र चला तो,
सर पर आयी जिम्मेदारी
घर से दफ्तर,दफ्तर से घर,
भाग दौड़ ,मेहनत,लाचारी
थका हुआ आता दफ्तर से,
मुझे  प्यार से तुम सहलाती
प्यार भरा सुन्दर चेहरा लख,
मेरी सब थकान मिट जाती
नए जोश और नयी फुर्ती से,
भरने लगता मन उडान है
जब है मेरा प्यार उमड़ता,
चढ़ जाती फिर से थकान है
लगती कभी एश्वर्या तुम,
लगती कभी सायरा बानो
कैसा है ये खेल प्यार का,
या मै जानू या तुम जानो

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

श्वेत किरण और सात रंग

श्वेत किरण और सात रंग
------------------------------
विधाता ने जब सृष्टि का सृजन किया,
और अपने प्रकाश पुंज की किरणों से,
मानव का निर्माण किया
तब हर मानव,प्रकाश की किरणों सा,
चमकीला,निष्कलंक और श्वेत था
 कालांतर में कुछ त्रिपार्श्व कांचो(prism ) का,
उद्भव हुआ,
जिसने प्रकाश की श्वेत किरणों को,
कई रंगों में बाँट डाला,
ये अलग अलग रंग,
अलग अलग धर्मो की पहचान बन गए
और दुनियां में एक दुसरे के बीच,
दीवारें खड़ी हो गयी
ये जगती,एक चक्र सी है,
जिसमे साफ साफ सात रंग दिखाई देते है,
अब प्रतीक्षा है,
एक ऐसे अवतार की,
जो इस चक्र को,
इतनी तेज गति से घुमा दे कि,
सातों रंग अपनी विविधता छोड़,
फिर से सिर्फ श्वेत ही दिखने लगें

मदन मोहन बहेती'घोटू' 


मैया,बहुत दिनन में आयी

(सोनिया जी के वेदेश से वापस आने पर)
              पद
            ------
मैया,बहुत दिनन में आयी
दस जनपथ सूना सूना था,समय  कटा दुःख दायी
भ्रष्टाचार हटे  जनता  ने,ऐसी मुहिम  चलायी
चिदंबरम की चल चित भयी,गयी कपिल कुटिलाई
अन्ना जी के आन्दोलन ने,सबको धूल चटायी
सभी विपक्षी एक हो गये,संसद चल ना पायी
सांसद के खरीद मुद्दे पर,अमर  जेल भिजवायी
अब चुनाव  नज़दीक आत है,जन जागृति है छायी
अब तो तुम्ही सहारा  मैया,देत न राह दिखायी
कोई लोलीपोप चुसा दो,जनता को भरमायी
सत्ता सुख भोगें राहुल को,हम पी एम बनायी

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

Tuesday, September 13, 2011

ओरेंज काउंटी-मेरा नया घर

ओरेंज काउंटी-मेरा नया घर
---------------------------------
नारंगी अट्टालिकाओं को छूकर,
उगता हुआ नारंगी सूरज
विशाल तरणताल में,
जल क्रीडा करते हुए स्त्री पुरुष
गेंद को बास्केट में डाल कर,
अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का,
अभ्यास करते हुए युवक
राजनेतिक पार्टियों की तरह,
गेंद को एक दूसरे के पाले में डाल कर,
टेनिस खेलते हुए निवासी
फंवारों में उछल उछल कर,
नाचते हुए प्रमुदित बच्चे
अपने नन्हे मुन्नों को,
बल उपवन में खेलाती मातायें
धार्मिक वातावरण की खुशबू से,
महकता हुआ मंदिर
झर झर झरते हुए झरने
 हरा भरा सुरम्य वातावरण
 प्रभु ने आसमान से जब इस ,
अद्भुत आवासीय क्षेत्र को देखा तो,
प्रसन्न होकर,प्रसाद स्वरुप,
अपना एक प्रासाद ,ऊपर से गिरा दिया
जो यहाँ के निवासियों का,
मनोरंजन स्थल (क्लब) बन गया
मै,अपने विशाल बंगले की तनहाइयों को छोड़,
इस हंसती खेलती बस्ती में बस कर,
बहुत खुश हूँ
क्योंकि 'ओरेंज काउंटी'
एक सम्पूर्ण आवासीय परिसर है,
जहाँ खुशियाँ बसती है,
और जिंदगी हंसती है

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

Sunday, September 11, 2011

विकास की आंधी

हमारा छोटा सा घर था,
और उस पर एक छोटी सी छत थी
जहाँ हम सर्दी में ,कुनकुनी धूप का आनंद उठाते थे
 तेल की मालिश कर ,
नंगे बदन को,
सूरज की गर्मी में तपाते थे
और गर्मी की चांदनी रातों में,
सफ़ेद चादरों पर
जब शीतल बयार चलती थी,
तो तन में सिहरन सी होती थी
हमारी हर रात मधुचंद्रिका सी होती थी
पर विकास की आंधी में,
हमारे घरों के आसपास ,
उग आई है,बहुमंजिली इमारते
और बदलने पड़  गयी है,हमें अपनी आदतें
बड़ी मुश्किलें वेसी खो गयी है

मदन मोहन बाहेती 'घोटू'

,

दृष्टिकोण

दृष्टिकोण
-----------
एक बड़े बंगले में,रहते थे,
हम दो प्राणी अकेले
जैसे एक बड़े से गेरेज में पड़ी हों,
दो निरीह सी सायकिलें
तनहाइयों के साये में,
सन्नाटे हमें काटते थे
और उस बंगले में,जब डर लगता था,
हम एक दुसरे की बगलें झांकते थे
बगल के बंगले वाले,
सब रहते थे,अपने अपने में व्यस्त
कभी कभी दिखने पर,
एक खोखली सी मुस्कराहट के,
हो गये थे अभ्यस्त
बाहर सड़क पर,
आते जाते वाहनों का शोर होता था
घर के आगे की बगिया में,
हरे भरे पौधे और खिले फूलों को देख,
मन आनंद विभोर होता था
और अब हम,एक बहुमंजिली ईमारत की,
ऊपरी मंजिल पर आकर बस गए  है
और इतनी ऊँचाई पाने के बाद,
बड़े बड़े वृक्ष भी,
बौने दिखने लग गए है
सूरज  भी नीचे से उगता दिखता है
और चाँद पास से ,ज्यादा चमकीला दिखता है
नीचे सड़कों पर,रेंगते वाहनों का शोर,
सहम सहम कर हम तक आता है
और जब मन घबराता है
तो गेलरी से ,नीचे झांक लेते है
ऊपर से सब अदने नज़र आते है,
हम खुद  को इतना ऊंचा आंक लेते है
आस पास के पड़ोसियों से,
सोसायटी के फंक्शनों में,या लिफ्ट में,
हाय,हल्लो कह कर मुस्कराते है
लाफिंग क्लब में,साथ साथ हँसते हँसते,
कुछ दोस्त बन जाते है
आस पास के छोट घरों की छतों पर,
झाँकने का अधिकार हमें मिल गया है
हम आत्म गर्वित है,
हमारा दृष्टिकोण ही बदल गया है

मदन मोहन बाहेती 'घोटू'

(यह कविता मेरे नए घर इंदिरापुरम में
शिफ्ट होने के बाद लिखी गयी है)

Thursday, September 8, 2011

देहली पोलिस उचाव

देहली पोलिस उचाव
-----------------------
हम सशक्त है,हम सक्षम है
हम रात को सोते हुए,
नर नारियों और संतों पर,
रात के दो बजे भी,
लाठियां भांज सकते है
हम,सत्याग्रह पर जा रहे ,
गांधीवादी अन्नाजी को,
सुबह सबह उनके घर से,
गिरफ्तार कर,
तिहार जेल में  पहुंचा सकते है
क्योकि ये सरकार की,
भ्रष्टाचार और काले धन की ,
नीतियों के खिलाफ,
विद्रोह कर,
जनता को भड़का कर,
देश की आतंरिक सुरक्षा के लिए,
खतरा बन सकते है
फिर हमें,
हमारे हजारों लाल बत्ती वाले,
नेताओं की भी सुरक्षा देखनी होती है
हम इन्ही व्यवस्थाओं में,
इतने व्यस्त रहतें है,
कि आतंकवादी गतिविधियों पर,
नज़र रखने के लिए,
हमारे पास समय बहुत कम है
इसीलिए देहली हाईकोर्ट जेसी ,
संवेदनशील जगहों पर भी,
विस्फोट हो जाते बम है
कहने को हम मे बहुत दम है
हम सशक्त है,हम सक्षम है

मदन मोहन बाहेती 'घोटू'