Tuesday, June 18, 2013

बरसात

          
        
               
                 बरसात 
जब ना आती ,तो तरसाती,आती,रस बरसाती हो 
रसवन्ती निज बौछारों से ,जीवन को सरसाती हो 
मगर तुम्हारा अधिक प्यार भी,परेशानियाँ लाता है 
जब लगती है झड़ी प्यार की ,तो यह मन उकताता है 
संयम से जो रहे संतुलित ,वही सुहाता है मन को 
पत्नी कहूँ,प्रियतमा बोलूँ ,या बरसात  कहूँ  तुमको 

मदन मोहन बाहेती 'घोटू'

Monday, June 17, 2013

कथनी और करनी

  
      कथनी और करनी 
बड़े जोश से,ये कर देंगे,वो कर देंगे ,कहते थे 
और हमेशा ,बड़े बड़े ,जो  वादे  करते रहते थे 
हमने उन्हे चमन सौंपा था,उसकी रखवाली करने 
लेकिन बेच,फूल और फल वो,अपनी जेब लगे भरने 
हो जाता बर्बाद,सूखता,नूर चमन  सब खोता  है 
खाने लगती बाड़ खेत को,तब एसा ही होता है 
और उस पर ये सितम ,गर्व से,चीख चीख ये बतलाते 
जो कुछ उनने किया उसे ,अपनी उपलब्धी बतलाते 
हमको फिर सत्ता मे लाओ,सस्ता  अन्न तुम्हें देंगे 
पिछली बार खा लिया हमने,अब तुमको खाने देंगे 
बहुत दुखी कर,भरमाया है,इनके गोरखधंधों ने 
लूटा बहुत देश है मेरा,इन  मतलब  के अंधों ने 
अब हम को जो भी करना है,हम कर के दिखला देंगे 
जनता को धोखा देने का,फल तुमको सिखला देंगे 

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

डालर का इकोनोमिक्स

    
       डालर  का इकोनॉमिक्स 
जब चुनाव नजदीक आता है ,
डालर का भाव  बढ़ जाता है 
क्योंकि भ्रष्ट राज नेताओं का ,
डालरों मे जमा किया काला धन 
जब विदेशी बेंकों से निकाल कर ,
हवाले से जब हमारे देश मे आता है 
तो चुनाव मे खर्च करने को ,
ज्यादा रुपैया मिल जाता है 
घोटू 

बुढ़ापा

  

     बुढ़ापा- जीवन का संडे 
जीवन भर संधर्ष किया है ,गुजरें है तूफानो से ,
हम मे ऊर्जा भरी हुई है,ये न समझना  ठंडे  है 
दिखने मे बेजान काठ से,दुबले पतले लगते है,
अगर पड़े तो खाल उधेड़े ,हम तो एसे  डंडे  है 
हमको मत कमजोर समझना,देख हमारी काया को,
हमने दुनिया देखी,आते ,हमको सब हथकंडे  है 
ये जीवन,सप्ताह एक है,हमने छह दिन काम किया,
अब आराम बुढ़ापे मे है,ये  जीवन का संडे  है 
'घोटू '
 

फादर'स डे

            फादर'स  डे 
विदेशों का चलन आजकल ,
भारत मे भी बढ़ता जाता है 
एक साल मे एक बार ,
पिताजी का दिन भी आता है 
जिसे लोग फादर'स डे कह कर बुलाते है 
और अपने पिता को,हेप्पी फादर'स डे के,
कार्ड,तोहफे और शुभकामना संदेश भिजवाते है 
बहुत व्यस्त रहते हुये भी कुछ 
समय निकाल कर याद कर लेते है 
शुभकामना संदेश एस एम एस कर देते है 
कोई फोन पर बात करते   है,
कोई  उपहार या कोई फूल भिजवाता है 
और इस तरह बाप का कर्ज चुकाता है  
हमने जब ये बात अपने बेटे से बोली 
तो उसने बड़े गर्व से अपनी जुबान खोली 
कहा बच्चे साल मे कम से कम एक दिन तो,
फादर'स डे मना कर के,
अपने पिता का एहसान चुकाते है 
पर क्या आप कभी,
'सन'स डे' या'डाटर'स डे 'मनाते है ?
हमने कहा हमारा तो हर दिन ही ,
बच्चों का दिन हुआ करता है 
अब तुम्हें क्या बताएं ,
माँ बाप का दिल तो हमेशा,
अपने बच्चों की खुशी की दुआ करता है 

मदन मोहन बाहेती'घोटू' 

Sunday, June 16, 2013

गुजरा हुआ जमाना

           गुजरा हुआ जमाना 
सूरज रोशन करता है दिन,चाँद चाँदनी बिखराता 
बहती सुंदर हवा सुहानी ,बादल  पानी  बरसाता 
ये सारे उपहार प्रकृति के ,देता है ऊपर वाला 
सब उपकार मुफ्त ,पैसे ना लेता है ऊपर वाला 
लेकिन हम सब दुनिया वाले जब थोड़ा कुछ करते है 
नहीं मुफ्त मे कुछ भी मिलता ,पैसे देना पड़ते है 
करे रात को घर रोशन तो बिजली का बिल है बढ़ता 
पानी की बोतल पीने को ,दस रुपया देना पड़ता 
और हवा के झोंके  ए सी ,कूलर ,पंखों से  आते 
एक तो मंहगे दाम और फिर है दूनी बिजली खाते 
जब ये सब उपकरण नहीं थे ,रात छतों पर  सोते थे 
ठंडी मस्त हवा के झोके ,बड़े सुहाने  होते थे 
मटकी और सुराही मे भर,पीते थे ठंडा पानी 
रोटी ,चटनी सब्जी खाते ,और मीठी सी गुडधानी
बड़ा मस्तमौला जीवन था ,ना थी चिंता कोई फिकर 
न थी आज सी भागदौड़ी और काम करना दिन भर 
बहुत तरक्की की पर खोया ,मन का चैन पुराना वो 
हमे याद आता है अक्सर ,गुजरा हुआ  जमाना  वो 

मदन मोहन बाहेती 'घोटू'   

चढ़ावा

           चढ़ावा 
दुनिया भर को रोशन करता ,बिना कुछ पैसे लिये
ताल,कुवे,नदियां सब भरता ,बिना कुछ पैसे लिये 
मस्त हवा के झोंके लाता , बिना कुछ पैसे लिये 
धूप,चाँदनी से नहलाता  ,बिना कुछ  पैसे  लिये 
खेतों मे है अन्न उगाता ,बिना कुछ  पैसे  लिये
एक बीज से वृक्ष बनाता , बिना  कुछ,,पैसे  लिये 
 मन था उपकृत,एहसानों से,और मैंने  इसलिये
गया मंदिर ,उसके दर पर,  चढ़ा  कुछ  रुपए दिये
था बड़ा एहसानमंद  मै,उसे कहने शुक्रिया
एक डब्बा मिठाई का, चढ़ा  मंदिर मे दिया
कहा उसने खुश  रहो तुम,मेरा आशीर्वाद है
ये मिठाई तू ही खाले, ये मेरा  परशाद  है  
मदन मोहन बाहेती'घोटू'