Thursday, July 19, 2018

बेचारे नीबू 

भले हमारी स्वर्णिम आभा ,भले हमारी मनहर खुशबू 
फिर भी बलि पर हम चढ़ते है ,हम तो है बेचारे नीबू 
सारे लोग स्वाद के मारे ,हमें काटते और निचोड़ते 
बूँद बूँद सब रस  ले लेते ,हमें कहीं का नहीं छोड़ते 
सब्जी,दाल,सलाद  सभीका ,स्वाद बढ़ाने हम कटते है
सभी तरह की चाट बनालो ,स्वाद चटपटा हम करते है 
हमें निचोड़ शिकंजी बनती , गरमी में ठंडक  पाने को 
हमको काट अचार बनाते ,पूरे साल ,लोग खाने को 
बुरी नज़र से बचने को भी ,हमें काम में लाया जाता 
दरवाजों पर मिरची के संग ,हमको है लटकाया जाता 
टोने और टोटके में भी ,बढ़ चढ़ होता  काम हमारा 
नयी कार की पूजा में भी ,होता है  बलिदान हमारा 
कर्मकांड में बलि हमारी ,नज़रें झाड़ दिया करती है 
ढेरों दूध ,हमारे रस की ,बूंदे   फाड़ दिया करती  है 
चूरण और पचन पाचन में ,कई रोग की हम भेषज है 
छोटे है पर अति उपयोगी ,हम मोसम्बी के वंशज है 
हम भरपूर विटामिन सी से ,हर जिव्हा पर करते जादू 
फिर भी हम बलि पर चढ़ते है ,हम तो है बेचारे नीबू 

मदनमोहन बाहेती 'घोटू '

Wednesday, July 18, 2018

सागर की लहरों का योवन,सरिता का कल कल स्पंदन ये उन्नत उन्नत युग्म शिखर,जिनमे हर पल हर क्षण कम्पन जैसे पुष्पों में बिकसे फल,फल में भी प�¥8 1ष्पों का सौरभ योवन के उपवन की बहार, माता की ममता के गौरव इन में अपरिमित वात्सल्य ,ममता से भी ज्यादा ममत्व, है घनीभूत इन पुंजों में,सुन्दà A4�ता का सारा रहस्य ये मादकता से भी मादक,ये कोमलता भी कोमल कितने सुंदर चंचल मनहर ,ये स्नेहिल ममता के निर्झर जैसे की �

सागर की लहरों का योवन,सरिता का कल कल स्पंदन
ये उन्नत उन्नत युग्म शिखर,जिनमे हर पल हर क्षण कम्पन
जैसे पुष्पों में बिकसे फल,फल में भी पुष्पों का सौरभ
योवन के उपवन की बहार, माता की ममता के गौरव
इन में अपरिमित वात्सल्य ,ममता से भी ज्यादा ममत्व,
है घनीभूत इन पुंजों में,सुन्दरता का सारा रहस्य
ये मादकता से भी मादक,ये कोमलता भी कोमल
कितने सुंदर चंचल मनहर ,ये स्नेहिल ममता के निर्झर
जैसे की क्षीर सरोवर में ,हो खिले हुए दो श्वेत कमल
या एक साथ हो चमक रहे,ज्यों भुवनभास्कर ,रजनीकर
या सुधा भरे ये युगल कलश,ममता मादकता का संगम
कितना स्निग्ध कितना कोमल,ये गंगा जमुना का उदगम
इनके स्पंदन कम्पन में,मुखरित होते जीवन के स्वर
ये ज्योतिर्पुंज कर रहे है ,आलोकित प्रणय विभा सुंदर
जब खुद अपना ही ह्रदय भेद,कर प्रकटे है ये युग्म शिखर
तो औरों के उर भेदन में,इनको लगता केवल पल भर
मन को चुभ चुभसा जाता है,स्वछंद मचलता सा योवन
पर आलिंगन के बंधन में बढता है इनका तीखापन
सुन्दरता का रस छिपा हुआ है,इन्ही वक्र रेखाओ में
नारी तन का सारा सोश्तव, सिमटा है इनकी बाँहों में
कटी कंचन कट विधि ने जब,ममता की माटी में घोला
अपनी सम्पूर्ण कलाओं को ,पहनाया यह जीवित चोला
गढ़ डाले ये स्तूप युगल, तो अमर हो गयी सुन्दरता
रह गया देखता खुद अपनी ,रचना को वह सृष्टिकर्ता
लख मूर्त रूप सुन्दरता का,यदि दोल गया आराधक मन
कोमल कगार पर फिसल गयी,चंचल दृग की चंचल चितवन
ये दोष नहीं है चितवन का,ये मौन निमंत्रण देते है
ये दो उभरे नवनीत शिखर ,जब खुद आमंत्रण देते है
पुष्पों का सौरभ पाने को,सबका ही मन ललचाता है
इनका आलिंगन पाने को,जी किसका नहीं चाहता है
वह नजर नजर ही नहीं अगर,इनको देखे और न फिसले
वह जिगर जिगर ही नहीं अगर,इनको देखे और न मचले
वह रूप रूप ही नहीं अगर,उसमे कोई आव्हान न हो
सौन्दर्य सार्थक न तब तक,जब तक उसका रसपान न हो

Saturday, July 14, 2018

ये उत्तर प्रदेश है 

ये उत्तम है,सर्वोत्तम है ,इसकी बात विशेष है 
सबसे प्यारा,सबसे न्यारा ,ये उत्तर परदेश  है 
ये मेरा देश है ,उत्तर प्रदेश है 
जन्मभूमि यह श्रीकृष्ण की ,यहीं पे जन्मे राम है 
मथुरा ,वृन्दावन काशी है और अयोध्या धाम है 
गंगा और गोमती बहती सरयू भी अविराम   है 
धर्म कर्म शिक्षा संस्कृती का ,यहीं हुआ उत्थान है 
दिया बुद्ध ने ,सारनाथ में ,यहीं ज्ञान सन्देश है 
सबसे प्यारा ,सबसे न्यारा ,ये उत्तर परदेश है 
ये मेरा देश है ,उत्तरप्रदेश है 
शष्यश्यामला है ये धरती ,सभी तरफ हरियाली है 
है समृद्ध यहाँ के वासी ,सुख शांति, खुशहाली है 
खेत लहलहाते है फसलों से,फलों लदी हर डाली है 
रहनसहन और खानपान में ,इसकी बात निराली है 
प्रगति पथ पर बढ़ता जाता ,बदल रहा परिवेश है 
सबसे प्यारा सबसे न्यारा ये उत्तर परदेश  है 
ये मेरा देश है ,उत्तरप्रदेश है 
बड़ी सुहानी सुबहे बनारस और अवध की शाम है 
 वृन्दावन  की गली गली में ,,राधे राधे   नाम है 
लखनऊ की मशहूर नज़ाकत और चिकन का काम है 
और यहीं पर  ताजमहल है ,जो भारत की शान है   
यहाँ बनारस की साड़ी है ,गंगा घाट विशेष है 
सबसे प्यारा सबसे न्यारा ,ये उत्तर परदेश  है 
ये मेरा देश है,उत्तरप्रदेश है 
गन्ने की खेती होती है ,गुड़ से मीठे लोग है 
मथुरा के पेड़े से लगता ,कान्हा जी का भोग है 
यहां आगरा के पेठे है और खुरजा की खुरचन है 
गरम जलेबी ,पूरी कचौड़ी सबका ही प्रिय भोजन  है
वाराणसी के ठंडाई और मघई पान विशेष है 
सबसे प्यारा ,सबसे न्यारा ,ये उत्तर परदेश है 
ये मेरा देश है ,उत्तर प्रदेश है 
सभी समस्याओं का उत्तर देने में ये सक्षम है 
कहते है उत्तर प्रदेश हम ,पर प्रदेश ये उत्तम है 
यहाँ प्रयाग में गंगा जमुना सरस्वती का संगम है 
भाई भाई से मिल कर रहते ,यहाँ पे हिन्दू मुस्लिम है 
मिल कर मनती  ईद दिवाली ,भातृभाव सन्देश है
सबसे प्यारा सबसे न्यारा ये उत्तर परदेश है 
ये मेरा देश है ,उत्तर प्रदेश है 
 हस्तशिल्प उद्योग यहाँ पर ,गाँव गाँव में विकसित है 
हर बच्चा ,अब कंप्यूटर में ,शिक्षित और प्रशिक्षित है 
सड़क रेल का जाल बिछा है ,वातावरण सुरक्षित है 
नए नए उद्योग यहाँ पर रोज हो रहे विकसित है 
आमंत्रण सरकार दे रही सुविधा कई विशेष है 
सबसे प्यारा ,सबसे न्यारा ,ये उत्तर परदेश है 
ये मेरा देश है ,उत्तर प्रदेश है 

मदन मोहन बाहेती 'घोटू '

Monday, July 9, 2018

मैं हूँ ताबेदार तुम्हारा 

  मेरा घर संसार तुम्ही से 
खुशियां और त्योंहार तुम्ही से 
जो भी है सरकार  तुम्ही से 
सारा दारमदार  तुम्ही से 
मुझमे नवजीवन भरता है ,
मेरी सजनी प्यार तुम्हारा 
मैं हूँ ताबेदार तुम्हारा 

चुटकी भर सिन्दूर मांग में ,
डाल फंसाया प्रेमजाल में 
कैद किया मुझको बिंदिया में,
और सजाया मुझे भाल में 
हाथों की हथकड़ी बना कर ,
मुझे चूड़ियों में है बाँधा 
या फिर पावों की बिछिया में,
रहा सिमिट मैं सीधासादा 
एड़ी से लेकर चोंटी तक ,
फैला कारागार तुम्हारा 
मैं हूँ ताबेदार तुम्हारा 

नहीं मुताबिक़ अपने मन के ,
जी सकता मैं ,कभी चाह कर 
पका अधपका खाना पड़ता ,
मुश्किल से ,वो भी सराह कर 
गलती से ,कोई औरत की ,
तारीफ़ कर दी,खैर नहीं है 
'कोर्ट मार्शल 'हो जाने में ,
मेरा ,लगती देर नहीं है 
तुम्हारे डर आगे दबता ,
मन का सभी गुबार हमारा 
मैं हूँ ताबेदार तुम्हारा
 
तुम सजधज कर ,रूप बाण से ,
घायल करती मेरा तनमन 
मात्र इशारे पर ऊँगली के,
नाच करूं मैं कठपुतली बन 
जाने कैसा आकर्षण है 
तुम्हारी मदभरी नज़र में 
बोझा लदे हुए गदहे सा ,
भागा करता इधर उधर मैं 
तुम को खुश रख कर ही मिलता ,
प्यार भरा व्यवहार तुम्हारा 
मैं हूँ ताबेदार तुम्हारा 

मदन मोहन बाहेती 'घोटू '

Thursday, July 5, 2018

निराले पिया 

ऐसे प्यारे निराले हमारे पिया 
मैंने पहली नज़र में है दिल दे दिया 
रात पहली मिलन की था उनने कहा ,
पूरे सपने तेरे सारे कर दूंगा  मैं 
चाँद सा मुख लिए आओ आगोश में ,
मांग तेरी सितारों से भर दूंगा मैं 
उनने वादा निभाने की कोशिश करी ,
मुझको साड़ी दी सलमा सितारों भरी 
पांच सितारा एक होटल में लेकर गए ,
'फाइवस्टार 'चॉकलेट दी केडबरी 
उनने दिल से निभाया जो वादा किया 
ऐसे प्यारे निराले हमारे पिया 
मैं सजूं ना सजू ,चाहे कैसी रहूँ 
हुस्न की मुझको कहते सदा मल्लिका 
ऐसे प्यारे डीयर मेरे इंजीनियर ,
बांधते मेरी तारीफ़ के पुल सदा 
उनको जैसा भी दूँ मैं पका कर खिला ,
खाते चटखारे ले प्रेम के साथ है 
उनका हर दिन ही वेलेंटाइन दिवस ,
और हनीमून वाली हरेक रात है 
ढूंढते ना कभी ,मुझमें वो खामियां 
बड़े प्यारे निराले हमारे पिया 

घोटू 
करारे नोट 

कल तलक हम भी करारे नोट थे ,आजकल तो महज चिल्लर रह गए 
कोई हमको पर्स में रखता नहीं ,गुल्लकों में बस सिमट कर रह गये 
था जमाना हमको जब पाता कोई ,जरिया बनते थे ख़ुशी और हर्ष का 
कल तलक  कितनी हमारी पूछ थी ,बन गए हम आज बोझा पर्स का 
छोटे  बटुवे में छुपा कर लड़कियां ,लिपटा अपने सीने से रखती हमे 
उँगलियों से सहला  कर गिनती हमें प्यार वाली निगाह  से तकती हमें 
घटा दी मंहगाई ने क्रयशक्तियाँ ,हुआ अवमुल्यन हम घट कर रह गए
कल तलक हम भी करारे नोट थे ,आजकल तो महज चिल्लर रह गए 
नेताओं ने दीवारों में चुन रखा ,वोट पाने का हम जरिया बन गए 
चुनावों में वोट हित  बांटा हमें ,जीत का ऐसा नज़रिया बन गए 
जाते जब इस हाथ से उस हाथ में ,काम में आ जाती है फुर्ती सदा 
चेहरे पर  झांई बिलकुल ना पड़ी ,लगे कहलाने हम काली सम्पदा 
चलन में थे किन्तु चल पाए नहीं ,लॉकरों में हम दुबक कर रह गए 
कल तलक हम भी करारे नोट थे आजकल तो महज चिल्लर रह गए 

मदन मोहन बाहेती 'घोटू '
पके हुए फल 

हम तो पके हुए से फल है ,कब तक डाली पर लटकेंगे 
गिरना ही अपनी नियति है ,आज नहीं तो कल टपकेंगे 
इन्तजार में लोग  खड़े है ,कब हम टपके ,कब वो पायें 
सबके ही मन में लालच है ,मधुर स्वाद का मज़ा उठायें 
देर टपकने की ही है देखो,हमको पाने सब झपटेंगे 
हम तो पके हुए से फल है ,कब तक डाली पर लटकेंगे 
ज्यादा देर रहे जो लटके ,पत्थर फेंक तोड़ देंगे  वो 
मीठा गूदा रस खा लेंगे ,गुठली वहीँ छोड़ देंगे  वो 
ज्यादा देर टिक गए तो फिर ,सबकी आँखों में खटकेंगे 
हम तो पके हुए से फल है ,कब तक डाली पर लटकेंगे 
गिरना ही अपनी नियति है ,आज नहीं तो कल टपकेंगे 

मदन मोहन बाहेती 'घोटू '