Saturday, March 12, 2022

उमर की मेहरबानी 

ज्यों ज्यों उमर मेहरबां हो रही है 
मेरे दिल की मस्ती ,जवां हो रही है 

यूं ही जूझते उम्र सारी गुजारी 
परिवार खातिर ,करी मारामारी 
खुशी लेकर आया बुढ़ापे का मौसम 
उमर आई अपने लिए अब जिए हम 
बहुत जिंदगी खुशनुमां हो रही है 
मेरे दिल की मस्ती जवां हो रही है 

भले ही लुनाई, रही ना वो तन में 
बड़ी शांति पर ,बसी अब है मन में 
निश्चिंत जीवन, बड़ा बेफिकर है 
करो मौज की अब आई उमर है 
परेशानियां सब हवा हो रही है 
मेरे दिल की मस्ती जवां हो रही है

मदन मोहन बाहेती घोटू 
जो बीत गया वह अच्छा था ,
जो आएगा अच्छा होगा 
यह सोच शांति देगा मन को ,
जीवन में सुख सच्चा होगा 

अच्छा या बुरा सभी कुछ जो ,
तुमने कर डाला ,कर डाला 
उसका रोना रोने से अब ,
कुछ लाभ नहीं होने वाला 
इससे बेहतर अब यह होगा 
जितना भी शेष बचा जीवन 
तुम सेवा और सत्कर्म करो ,
लो रामा राम में अपना मन 
जीवन वैसे ही बीतेगा ,
नियति ने जो रच्चा होगा 
जो बीत गया वो अच्छा था ,
जो आएगा अच्छा होगा 

यदि सोच सकारात्मक है तो,
चिंतायें नहीं सताएगी 
ना सूरज प्रखर तपायेगा,
ना काली रात डरायेगी
आशा के दीप जला रखना,
 मन में ना कभी निराशा हो 
 मायूसी मुख पर ना झलके, 
 चेहरा हरदम मुस्काता हो 
 मत रखो अपेक्षा कोई से ,
 दिल टूट गया तो क्या होगा 
 जो बीत गया वह अच्छा था 
 जो आएगा अच्छा होगा

मदन मोहन बाहेती घोटू
तुम वही करो जो मन बोले 

तुम वही करो जो मन बोले 
जिससे तुमको मिलती शांति ,
जो मन की दबी गांठ खोलें 
तुम वही करो जो मन बोले 

यह सोच, कोई क्या सोचेगा,
 तुम सोच न खुद की खोने दो
 औरों की सोच को अपने पर ,
 बिल्कुल हावी मत होने दो 
 यह नहीं जरूरी तुम्हारी 
 औरों के साथ पसंद मिले 
 तुमको बस वो ही करना है ,
 जिससे तुमको आनंद मिले 
 जो भी करना दृढ़ निश्चय से,
  मत खाना डगमग हिचकोले 
  तुम वही करो जो मन बोले 
  
तरह-तरह के परामर्श ,
देने कितने ही आएंगे 
तुम ये करलो तुम वो करलो 
शुभचिंतक बंद समझाएंगे 
इन रायचंद की रायों को ,
तुम बिल्कुल ध्यान नहीं देना
चाहे कुछ भी परिणाम मिले 
इनको ना कुछ लेना देना 
लेकिन निष्कर्ष नहीं लेना,
 तुम भले बुरे को बिन तोले 
 तुम वही करो जो मन बोले

मदन मोहन बाहेती घोटू
 
बस एक ही मोदी काफी है 

काशी से बोले विश्वनाथ,
 हिम पर्वत से केदार कहे, 
 हिंदुत्व की शान बढ़ाने को बस एक ही गंगा काफी है यूक्रेन से आए बच्चों से, 
 पूछो तो वे बताएंगे ,
 जो भरे जंग से ले आया ,बस एक तिरंगा काफी है
 
 सब बाहुबली दबंगों का ,
 सारा गरूर अब नष्ट हुआ 
 बुलडोजर बाबा योगी के ,
 आने से सब को कष्ट हुआ 
 सत्तर वर्षों से भारत की ,
 सत्ता पर जो कि काबिज़ थी ,
 कांग्रेस की लुटिया डुबोने को, पप्पू बेढंगा काफी है 
 
 मिल परिवार और सब कुनबा,
 जनता का धन थे लूट रहे 
 बीजेपी बीजेपी सत्ता में आई ,
 अब सब के पसीने छूट रहे 
 बरसों ताले में बंद रहे 
 तंबू में रह बनवास सहा,
 उन रामलला की मंदिर में ,अब सजने वाली झांकी है 
 
गाली दे दे कर हार गए , 
राहुल प्रियंका अखिलेश
मिल कर कौरव ने युद्ध किया,
पर सबके सब होगये शेष
बाइस का जंग तो जीत लिया,
चोबीस का जंग भी जीतेंगे,
सबको चित करने मोदी और योगी का संगा बाकी है 

मदन मोहन बाहेती घोटू

Thursday, March 3, 2022

जवानी फिर से आई है 

पतझड़ में बासंती छवि देती दिखलाई है
जवानी फिर से आई है 
 
थका थका हारा ये तन तो थोड़ा ढीला है 
देख फागुनी रंग हुआ पर यह रंगीला है 
मदमाते मौसम ने में ऐसा जादू डाला है 
खिलती कलियां देख होगया मन मतवाला है  
झुर्राए चेहरे पर फिर से छाई लुनाई है 
जवानी फिर से आई है 

स्वर्णिम आभा होती है जब सूर्य निकलता है 
फिर सोने का गोला लगता ,जब वह ढलता है 
तप्त सूर्य के प्रखर ताप को हमने झेला है 
नहीं बुढ़ापा ,आई उम्र की स्वर्णिम बेला है  
छाई सफेदी ,जीवन की अनमोल कमाई है  
जवानी फिर से आई है 
 
 जीवन भर मेहनत कर अपना फर्ज निभाया है 
 अब खुद के खातिर जीने का मौका आया है  
 जैसे-जैसे उमर मेहरबां होती जाती है 
 दिल की बस्ती जवां दिनोंदिन होती जाती है 
 दूध बहुत उफना अब जाकर के जमी मलाई है 
 जवानी फिर से आई है

मदन मोहन बाहेती घोटू 

Thursday, January 13, 2022

<> NEW: Moz DA 40 to 50 for your website <>

Hello

Get to have an amazing DA between 40 to 50 for your website and increase
sales and trust in your website

We`ll make your website DA between 40 to 50 in maximum 60 days or your
money back
https://www.creative-digital.co/product/moz-da-seo-plan/









Unsubscribe:
https://mgdots.co/unsubscribe/

Sunday, January 9, 2022

Negative SEO like you never seen before

Tired of trying Negativer plans but that have only partial effect that last
only several weeks?

Try this complex strategy and get the negative SEO effect to come much
faster and last a lot longer than the traditional Negative strategies

More info here
https://www.creative-digital.co/product/derank-seo-service/









Unsubscribe:
in the footer of our site