http://blogsmanch.blogspot.com/" target="_blank"> (ब्लॉगों का संकलक)" width="160" border="0" height="60" src="http://i1084.photobucket.com/albums/j413/mayankaircel/02.jpg" />
Monday, June 10, 2024
hip hop rap news
--
Vous recevez ce message, car vous êtes abonné au groupe Google Groupes "Fun funn".
Pour vous désabonner de ce groupe et ne plus recevoir d'e-mails le concernant, envoyez un e-mail à l'adresse fun-funn+unsubscribe@googlegroups.com.
Cette discussion peut être lue sur le Web à l'adresse https://groups.google.com/d/msgid/fun-funn/14d21b55-4e48-4c8c-8cd9-d8e1c66bad6bn%40googlegroups.com.
Sunday, June 9, 2024
वरिष्ठ साथियों से एक निवेदन
भूल जाओ कि तुम जन्मे थे
किसी रईसी आंगन में
बड़ी शान और नाज़ नखरों से
मौज मनाई बचपन में
भूल जाओ आसीन रहे तुम
ऊंचे ऊंचे ओहदों पर
इतना खौफ हुआ करता था
कांपा करता था दफ्तर
भूल जाओ तुम्हारा फेवर
पाने को आगे पीछे
भीड़ लगी रहती लोगों की
घेरे रहते थे चमचे
सरकारी गाड़ी ,शोफर था
एक बड़ा सा था बंगला
फौज नौकरों की थी घर पर
रौब तुम्हारा था तगड़ा
लेकिन जब तुम हुए रिटायर
राजपाट सब छूट गया
चमचे भी हो गए पराये
हृदय तुम्हारा टूट गया
दिल्ली की एक सोसाइटी में
एक छोटा सा फ्लैट लिया
बच्चे बसे विदेश ,संग अब
रहते बीवी और मियां
तुम्हारे जैसे कितने ही,
बुझे बुझे से अंगारे
ऐसी ही कुछ परिस्थिति में
बसे यहां पर है सारे
सबका भूतकाल स्वर्णिम था
थे ऑफिसर डायरेक्टर
लेकिन समय काटने को सब
एक दूजे पर अब निर्भर
साथ घूमते खाते पीते
गप्प मारते गार्डन में
बीती हुई अफसरी का पर
भूत जागता जब मन में
छोटी छोटी बातों मे भी
ईगो जागृत हो जाता
बच्चों जैसे लड़ने लगते
प्रेम भाव सब खो जाता
तो मेरे हमसफर साथियों
मुझको बस यह कहना है
बाकी बची उम्र है जितनी
हमें संग ही रहना है
भूल जाओ तुम बीती बातें
ऐसे थे तुम वैसे थे
कोई फर्क किसी को भी
ना पड़ता है तुम कैसे थे
गीत रईसी के मत गाओ
भूलो ऊंची पोजीशन
भूल जाओ सब ठाठ बाट और
जियो आम आदमी बन
भूलो मत कटु सत्य जी रहे
हम तुम सब हैं बोनस में
कब तक जीना,कब मरना है
नहीं हमारे कुछ बस में
इसीलिए जितना जीवन है
मिलजुल रहो दोस्ती में
हंसी खुशी से नाचो गाओ
वक्त गुजारो मस्ती में
भूल जाओ तुम कि कल क्या थे
सिर्फ आज की याद रखो
जी भर प्यार लुटाओ सब पर
जीवन को आबाद रखो
मदन मोहन बाहेती घोटू
जीवनसाथी के प्रति
मेरे मन मंदिर की रानी
तेरी संगत सदा सुहानी
जीवन में खुशियां ही खुशियां
तू मेरे जब तलक साथ है
मेरे जीवन में आने का ,
तुझको कोटिश धन्यवाद है
जब तू जीवन में आई थी
मेरा जीवन बदल गया था
नया प्यार था ,नव बहार थी
सब कुछ लगता नया-नया था
तूने करी प्यार की बारिश
और आकंठ डुबाया मुझको
फूल खिला जीवन बगिया में
खुशबू से महकाया मुझको
तुझसे ही घर में रौनक है
चहल पहल है और चहक है
घर के हर कोने में हरदम
फैला रहता आल्हाद है
मेरे जीवन में आने का
तुझको कोटिश धन्यवाद है
तेरी आंखों में ममता है
सच्ची सेवा और समर्पण
रोम रोम में तेरे बसता,
आत्मीयता और अपनापन
मेरी हर पसंद चाहत का
तूने हरदम रखा ख्याल है
बड़े प्रेम और तत्परता से
करती मेरी देखभाल है
अपनी सब तकलीफ भुला कर
सबसे मिलती है मुस्का कर
तेरे बिना जिंदगी मेरी ,
फीकी है और बेस्वाद है
मेरे जीवन में आने का
तुझको कोटिश धन्यवाद है
तूने मुझपे,जितना तुझसे ,
हो सकता था सुख बरसाया
हर विपरीत परिस्थिति में भी
रही सदा बन मेरा साया
बनकर सच्ची जीवन साथी
रही सदा तू साथ निभाती
हृदय दीप की बाती बनकर
रही उजाला तू फैलाती
तेरा तुझ पर प्यार लुटाना
तेरी चाहत निर्विवाद है
मेरे जीवन में आने का ,
तुझको कोटिश धन्यवाद है
मदन मोहन बाहेती घोटू
Saturday, June 8, 2024
चासनी
मैं फीका बेस्वाद था
पाया तेरा साथ
तेरे प्यार की चाशनी
मुझ में लाई मिठास
हटाई सब कटुताई
बनाया मुझे मिठाई
तू है बूंदी सुहानी
प्यार भरा भरपूर
बंध कर तेरे प्यार में
बना मैं मोतीचूर
भले ही बिखरा बिखरा
साथ तेरा पा निखरा
तरल दूध था मैं तपा
प्यार आंच में यार
खुद को खोया हो गया
खोवा बना तैयार
स्वाद कुछ ऐसा पाया
सभी के मन को भाया
मैदा बना खमीर मै
तला गया ,बन धार
बना जलेबी चाशनी
में डूबा हर बार
भले ही टेड़ा मेड़ा
स्वाद मेरा अलबेला
मदन मोहन बाहेती घोटू
Saturday, May 18, 2024
Ventebos the damned episode 1 May 22nd
Vous recevez ce message, car vous êtes abonné au groupe Google Groupes "Fun funn".
Pour vous désabonner de ce groupe et ne plus recevoir d'e-mails le concernant, envoyez un e-mail à l'adresse fun-funn+unsubscribe@googlegroups.com.
Cette discussion peut être lue sur le Web à l'adresse https://groups.google.com/d/msgid/fun-funn/53b90081-25e8-4ba0-94ed-640a886a2a59n%40googlegroups.com.
Pour obtenir davantage d'options, consultez la page https://groups.google.com/d/optout.
Ventebos the Damned Episode 1 Release date May 22 nd
--
Vous recevez ce message, car vous êtes abonné au groupe Google Groupes "Fun funn".
Pour vous désabonner de ce groupe et ne plus recevoir d'e-mails le concernant, envoyez un e-mail à l'adresse fun-funn+unsubscribe@googlegroups.com.
Cette discussion peut être lue sur le Web à l'adresse https://groups.google.com/d/msgid/fun-funn/7b884361-6532-4f38-8cb9-8108f9a09d44n%40googlegroups.com.
Pour obtenir davantage d'options, consultez la page https://groups.google.com/d/optout.
Thursday, May 16, 2024
Best forex affiliate program
Make money with forex here --
Vous recevez ce message, car vous êtes abonné au groupe Google Groupes "Fun funn".
Pour vous désabonner de ce groupe et ne plus recevoir d'e-mails le concernant, envoyez un e-mail à l'adresse fun-funn+unsubscribe@googlegroups.com.
Cette discussion peut être lue sur le Web à l'adresse https://groups.google.com/d/msgid/fun-funn/2d57e68c-50d1-45df-8119-66ae05e511e9n%40googlegroups.com.
Pour obtenir davantage d'options, consultez la page https://groups.google.com/d/optout.