Friday, March 14, 2025

कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है 
*एक विकसित होती हुई कन्या की मनोदशा*

उछलते कूदते कट रहा था बचपन 
पर बढ़ती हुई उम्र ले आई परिवर्तन 
तन-बदन में आने लगी बदलाव की आहट 
मन में होने लगी थोड़ी सी घबराहट 
आईने में खुद को निहारने का शौक बढ़ गया धीरे-धीरे मुझ पर जवानी का रंग चढ़ गया 
मन की गतिविधि जाने कहां भटकाने लगी बिना मतलब के ही कभी-कभी हंसी आने लगी अल्हड़ बचपन अब कुछ शर्मिला होने लगा 
मैं बड़ी हो गई हूं मन में यह एहसास जगा 
लोगों की निगाहें बदन को बेंधने लगी 
आ गया थोड़ा चुलबुलापन और दिल्लगी 
तो क्या अब मेरे उड़ जाने के दिन आ रहे हैं 
एक नया संसार बसाने के दिन आ रहे हैं 
जिस घर में मैं पली ,बड़ी, उसे छोड़ना होगा एक अनजान परिवार से नाता जोड़ना होगा अपने मां-बाप के लिए में पराई हो जाऊंगी अपने पति की प्रीत में इतना खो जाऊंगी 
ना पिताजी की डांट ना मम्मी का अनुशासन अब एक नए घर में चलेगा मेरा शासन 
मेरा एक पति होगा ,नया घर बार होगा 
मैं घर की रानी बनूगी ,नया संसार होगा
मेरा जीवन साथी मेरी हर बात मानेगा
मुझे अपने मां-बाप से भी बढ़कर जानेगा 
मेरे भी बच्चे होंगे जिन्हें मैं पालूंगी प्यार से 
और जुड़ जाऊंगी एक नए परिवार से 
मगर अगर सास खडूस और हुई तानेबाज छोटी-छोटी बातों पर अगर हुई नाराज 
अगर जुल्म करेगी तो सह ना पाऊंगी 
पति के साथअपना अलग घर बढ़ाऊंगी
अरे मैं पगली कहां से कहां भटक गई 
जीवन के आने वाले दौर में अटक गई 
अभी तो मुझे पढ़ना लिखना है, बड़ा होना है काबिल बनना है अपने पैरों खड़ा होना है 
पहले एक स्वावलंबी नारी बनूंगी 
फिर किसी की दुल्हन दुलारी बनूंगी 
हम औरतों की भी अजब जिंदगानी है 
बचपन किसी का और किसी की जवानी है शादी के बाद जीवन में बड़ा मोड़ आता है 
अपने मां-बाप भाई बहन को छोड़ आता है एकदम बदले वातावरण में निभाना पड़ता है सास ससुर और पति का प्यार पाना पड़ता है जिसको मुश्किल होताअपने कपड़े संभालना 
उसे पड़ता है पूरी गृहस्थी संभालना
किस्मत में क्या है ,कौन और कैसा लिखा है संघर्ष लिखा है गरीबी या पैसा लिखा है 
जो भी हो जैसा होगा देखा जाएगा 
पर अभी तो पढूं क्योंकि जीवन में यही काम आएगा

मदन मोहन बाहेती घोटू 
सोना या पीतल 

मैं यही जानने बेकल हूं 
मैं सोना हूं या पीतल हूं 

दोनों एक जैसे रंगत में 
पर फर्क बहुत है कीमत में 
एक से बनते हैं आभूषण 
एक से बनते घर के बर्तन 
एक से गौरी का तन सजता 
एक जीवन की आवश्यकता 
बर्तन में पकता है भोजन 
और खाना खाते हैं सब जन 
पीतल के ही लोटा गिलास 
जिनसे पानी पी, मिटे प्यास 
अग्नि पर नित्य चढ़ा करते 
होते हैं शुद्ध रोज मँझते 
अति आवश्यक है जीवन में 
है बहुत मधुरता खनखन में 
सोना पीतल सा रंगीला 
यह भी पीला वह भी पीला 
लेकिन सोना आभूषण बन 
करता सज्जित नारी का तन
गौरी सोलह सिंगार करे
हर कोई स्वर्ण से प्यार करें 
पर जब होता कोई उत्सव 
तब दिखता सोने का वैभव 
वरना अक्सर चोरी डर से 
वह नहीं निकलता लॉकर से 
श्रृंगार प्रिया का सजवाता 
जब होता मिलन ,उतर जाता 
बहुमूल्य न ,बन बहुउपयोगी 
जीना मेरी किस्मत होगी 
काम आता सबके संग पल-पल 
मैं स्वर्ण न, अच्छा हूं पीतल

मदन मोहन बाहेती घोटू 

Sunday, March 9, 2025

कोई उलाहना नहीं चाहिए 

चाह थी कुछ करूं, मैंने कोशिश की,
 कर न पाया तो बहाना नहीं चाहिए 
मैं क्यों क्या किया और क्या ना किया ,
यह किसी को दिखाना नहीं चाहिए
 मैंने यह न किया, मैंने वह ना किया
 मुझको कोई उलाहना नहीं चाहिए 
मैंने जो भी किया, सच्चे दिल से किया
 मुझको कोई सराहना नहीं चाहिए
 काम आऊं सभी के यह कोशिश थी 
मुझसे जो बन सका मैंने वह सब किया 
चाहे अच्छा लगा या बुरा आपको 
तुमने जैसे लिया ,आपका शुक्रिया

मदन मोहन बाहेती घोटू 
नया सवेरा 

चलो जिंदगी की, एक रात गुजरी,
आएगा कल फिर ,नया एक सवेरा 
प्राची में फिर से, प्रकटेगा सूरज
 चमकेगी किरणें ,मिटेगा अंधेरा 

बादल गमों के, बिखर जाएंगे सब 
खुशी के उजाले, नजर आएंगे अब 

वृक्षों में पत्ते ,विकसेंगे फिर से ,
चहचहाते पंछी, करेंगे बसेरा 
चलो जिंदगी की, एक रात गुजरी,
आएगा फिर कल, नया एक सवेरा 

आशा के पौधे, पनपेंगे फिर से ,
आएगा प्यारा ,बहारों का मौसम 
महकेगी बगिया ,कलियां खिलेगी,
 गूंजेगा फिर से , भ्रमरों का गुंजन

 गुलशन हमारा, गुलजार होगा
 फिर से सुहाना ,यह संसार होगा 

शुभ आगमन होगा, अच्छे दिनों का
 बरसाएगा सुख ,किस्मत का फेरा 
चलो जिंदगी की, एक रात गुजरी,
आएगा कल फिर,नया एक सवेरा

मदन मोहन बाहेती घोटू 

Saturday, March 8, 2025

कबूतर को दाना 


 खिलाते जो हम हैं कबूतर को जाना 

एक दिन हमारे दिल ने यह जाना 

हम जो ये सारा करम कर रहे हैं 

जिसे सोचते हम धरम कर रहे हैं 

धर्म ऐसा कैसा कमा हम रहे हैं 

सभी को निठल्ला बना हम रहे हैं 

जिन्हें पेट भरने ,कमाने को दाना 

सवेरे को उड़कर के पड़ता था जाना

उन्हें पास मिल जाता है ढेरों दाना 

मुटिया रहे जिसको खा वो रोजाना 

खिलाने का दाना,करम आपका यह 

धर्म का नहीं है, करम पाप का यह

हुए जा रहे हैं आलसी सब कबूतर 

फैला रहे गंदगी घर-घर जाकर

मानो न मानो मगर सच यही है

इनकी नस्ल आलसी हो रही है


मदन मोहन बाहेती घोटू

बुढ़ापे का प्यार 

जवानी का प्यार 
बहार ही बहार 
सौंदर्य का आकर्षण 
प्रेमी हृदयों की तड़पन 
यौवन की आकुलता 
मिलन की आतुरता 
उबलता हुआ जोश 
भोग का संयोग 
गर्म रक्त का प्रवाह 
चाह और उत्साह 
पर बढ़ती हुई उम्र के साथ
 बदल जाते हैं हालात 
जवानी का आकर्षण 
बन जाता है समर्पण 
तन का क्षरण हो जाता 
रिश्तो मेंअपनापन आता 
फिर आगे बढ़ता सिलसिला 
बच्चे छोड़ देते हैं घोसला
 बनते एक दूसरे की जरूरत 
प्रकट होती है असली मोहब्बत
बुढ़ापे का दर्द जब सहा नहीं जाता
 एक दूसरे के बिन रहा नहीं जाता 
पैरों में दर्द है पत्नी चल नहीं पाती 
फिर भी पति के लिए चाय बनाती 
पति पत्नी के सर बाम मलता है 
हमेशा उसके इशारों पर चलता है 
अपना सुख-दुख आपस बांटते हैं 
एक दूसरों के पैर के नाखून काटते हैं
बुढ़ापे की मजबूरी में होता है यह हाल 
दोनों रखते हैं एक दूसरे का ख्याल 
जब परिवार वाले कर लेते हैं किनारा 
दोनों बन जाते हैं एक दूसरे का सहारा 
अगर कभी हो भी जाती है खटपट 
तो झगड़ा झट से जाता हैं निपट 
क्योंकि दोनों ही सो नहीं पाते 
बिना सुने एक दूसरे के खर्राटे 
सच की उम्र का बड़ा हसीं दौर है 
बुढ़ापे के प्यार मजा ही कुछ और है 

मदन मोहन बाहेती घोटू 

क्या आपने बासीपन इंजॉय किया है?

 रात भर निद्रा ले और करके आराम
सुबह उठने सुबह उठने पर प्यारी सी थकान 
सुबह सुबह आती हुई आलस भरी उबासी 
जब तन वदन सब कुछ हो बासी 
बदन तोड़ती हुई मीठी सी अंगड़ाई 
ओंठो को फैला कर आती हुई जमहाई 
बिस्तर को नहीं छोड़ने का मोह 
दफ्तर और काम पर जाने की उहापोह 
बोझिल सी आंखें को सहलाना,मलना
धीरे-धीरे उठकर के अलसा कर चलना गरम-गरम चाय की चुस्ती की तलब 
रोज-रोज सवेरे होता है यह सब 
क्या आपने कभी बासीपन एंजॉय किया है?
बासी ओंठो से बासी ओंठो का चुंबन लिया है?

मदन मोहन बाहेती घोटू