Hello
Get to have an amazing DA between 40 to 50 for your website and increase
sales and trust in your website
We`ll make your website DA between 40 to 50 in maximum 60 days or your
money back
https://www.creative-digital.co/product/moz-da-seo-plan/
Unsubscribe:
https://mgdots.co/unsubscribe/
http://blogsmanch.blogspot.com/" target="_blank"> (ब्लॉगों का संकलक)" width="160" border="0" height="60" src="http://i1084.photobucket.com/albums/j413/mayankaircel/02.jpg" />
Thursday, January 13, 2022
Sunday, January 9, 2022
Negative SEO like you never seen before
Tired of trying Negativer plans but that have only partial effect that last
only several weeks?
Try this complex strategy and get the negative SEO effect to come much
faster and last a lot longer than the traditional Negative strategies
More info here
https://www.creative-digital.co/product/derank-seo-service/
Unsubscribe:
in the footer of our site
only several weeks?
Try this complex strategy and get the negative SEO effect to come much
faster and last a lot longer than the traditional Negative strategies
More info here
https://www.creative-digital.co/product/derank-seo-service/
Unsubscribe:
in the footer of our site
Monday, December 20, 2021
मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं
मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं
फिर से कुर्सी चढ़ सकती हूं
जब सत्ता ने दामन त्यागा
तब मेरा लड़कीपन जागा
प्रोढ़ा हुई पचास बरस की ,
तब लड़की वाला हक मांगा
सूखी नदी, मगर वर्षा में ,
फिर से कभी उमड़ सकती हूं
मैं लड़की हूं,लड़की सकती हूं
जब शासन था, लूटा जी भर
अब निर्बल, तो याद आया बल
नौ सौ चूहे मार बिलैया
ने थामा धर्मों का आंचल
जनता में भ्रम फैलाने को ,
कितने किस्से गढ़ सकती हूं
मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं
मेरा भाई युवा नेता है
अल्प बुद्धि , इक्कावन का है
बूढ़ी मां है सपन संजोये,
फिर से पाने को सत्ता है
जल गई रस्सी, पर न गया बल,
अब भी बहुत जकड़ रखती हूं
मैं लड़की हूं ,लड़ सकती हूं
हुई खोखली, वंशवाद जड़
पर जनता भोली है,पागल
सेवक असंतुष्ट पुराने
चमचे नाव खे रहे केवल
बोल बोलती बड़े-बड़े में ,
अभी बहुत पकड़ रखती हूं
मैं लड़की हूं ,लड़ सकती हूं
फिर से कुर्सी चढ़ सकती हूं
मदन मोहन बाहेती घोटू
मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं
मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं
सबसे आगे बढ़ सकती हूं
मेरा अगर ध्येय निश्चय है
तो फिर मेरी सदा विजय है
मैं उन्नति के उच्च लक्ष्य पर ,
अपने बल पर चढ़ सकती हूं
मैं लड़की हूं ,लड़ सकती हूं
सही राह है ,सोच सही है
और लगन की कमी नहीं है
मैं नारी हूं ,शक्ति स्वरूपा ,
निज भविष्य खुद गढ़ सकती हूं
मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं
शिक्षा ही मेरा जेवर है
मेरे लिए खुल अवसर है
राहों की सारी बाधाएं ,
तोड़ में आगे बढ़ सकती हूं
मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं
है संघर्ष भरा यह जीवन
तप कर अधिक निखरता कुंदन
मुझ में बल है, बहुत प्रबल मैं,
शीर्ष पदों पर चढ़ सकती हूं
मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं
सबसे आगे बढ़ सकती हूं
मदन मोहन बाहेती घोटू
Sunday, December 12, 2021
Thursday, December 2, 2021
हमारी जिंदगी
हमारी जिंदगी भी इस तरह के मोड़ लेती है
किसी अनजान के संग दिल के रिश्ते जोड़ लेती है
कभी राहों की बाधाएं और रोड़ों पर अटक जाती
कभी अनजान रस्तों पर, रुक जाती, भटक जाती
कभी दुर्गम कठिन पथ पर ,सहज से दौड़ लेती है हमारी जिंदगी भी किस तरह के मोड़ लेती है
कभी सुख में, खुशियों की, फुहारों से भिगो देती
परेशां होती ,आंखों में ,भरे आंसू ,वो रो देती
कभी मुश्किल दुखों की बाढ़ से झिंझोड़ देती है
हमारी जिंदगी भी किस तरह के मोड़ लेती है
मोह माया के फेरे में उम्र यूं ही गुजर जाती
कभी थोड़ी संवर जाती ,कभी थोड़ी बिखर जाती
बहुत सी खट्टी मीठी यादें पर वह छोड़ देती है
हमारी जिंदगी भी इस तरह के मोड़ लेती है
बड़ी मुश्किल पहेली यह कठिन है बूझना इसका
मगर उलझा ही रहता है ,दीवाना हर जना इसका
जिएं लंबा यही चाहत मौत से होड़ लेती है
हमारी जिंदगी में किस तरह के मोड़ लेती है
मदन मोहन बाहेती घोटू
Subscribe to:
Posts (Atom)





