http://blogsmanch.blogspot.com/" target="_blank"> (ब्लॉगों का संकलक)" width="160" border="0" height="60" src="http://i1084.photobucket.com/albums/j413/mayankaircel/02.jpg" />
Wednesday, September 19, 2018
Monday, September 17, 2018
आज विश्वकर्मा दिवस है,करें हम उनको नमन,
सृष्टिकर्ता ,देवता वह,सृजन का ,निर्माण का
आज मोदी का जन्मदिन ,यह सुखद संयोग है,
लिया है संकल्प जिसने ,देश नवनिर्माण का
देश का 'प्रगति पुरुष'यह,बड़ी लम्बी सोच है ,
हौसला मन में भरा है,साथ ले विज्ञान का
आओ हम तुम, सच्चे दिल से,करें प्रभु से प्रार्थना ,
पूर्ण होवे स्वप्न उसका ,देश के उत्थान का
घोटू
Saturday, September 8, 2018
प्रातः भ्रमण
रोज रोज,हर प्रातः प्रातः
पति पत्नी दोनों साथ साथ
सेहत के लिए भ्रमण करते,
हँस करते सबसे मुलाकात
कुछ प्रौढ़ और कुछ थके हुए
कुछ वृद्ध और कुछ पके हुए
कुछ जैसे तैसे बिता रहे ,
अपने जीवन का उत्तरार्ध
रोज रोज हर प्रातः प्रातः
कुछ रहते निज बच्चों के संग
कुछ कभी सुखी ,कुछ कभी तंग
एकांत समय में बतलाते ,
अपने सुख दुःख की सभी बात
रोज रोज हर प्रातः प्रातः
कह बीते कल के हालचाल
देते निकाल ,मन का गुबार
हलके मन प्यार भरी बातें ,
करते हाथों में दिए हाथ
रोज रोज हर प्रातः प्रातः
कोई प्रसन्न है कोई खिन्न
सबकी मन स्तिथि भिन्न भिन्न
सब भुला ,पुनः चालू करते ,
एक अच्छे दिन की शुरुवात
रोज रोज हर प्रातः प्रातः
मदन मोहन बाहेती 'घोटू '