Wednesday, April 23, 2014

नरेंदर मोदी जैसा हो

            नरेंदर मोदी जैसा हो

न आगे कोई ना पीछे,   न बेटी है न बेटा है
और करने देश की सेवा ,कमर कस के जो  बैठा है
लगे भारत का हर एक शख्स ही परिवार अपना है
बने सोने की चिड़िया देश फिर,जिसका ये सपना है
तरक्की भाईचारा हो,अमन हर  ओर  हो जाए
हमारा देश फिर से विश्व में सिरमौर हो जाए
विपुल भण्डार हो धन का,भरे भण्डार में अन्न हो
कमी ना बिजली ,पानी की,सभी उपलब्ध साधन हो
उगे फसलें हो खुशहाली ,बरसता खूब पैसा  हो
जो नेता  कर ये दिखलाये,नरेंदर मोदी जैसा हो

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

जो मोदी बात तुझमे है

         जो मोदी बात तुझमे है

देश उत्थान को लेकर ,भरे है सपने आँखों में,
                              वतन के वास्ते कुछ करने के,जज्बात तुझमे है
ये हिन्दू और मुस्लिम सिख्ख ,सब भारत के वासी है,
                                कि  कौमी एकता  के सुलझे ,ख़्यालात  तुझमे है
भीड़ लाखों की जुट जाती ,है तेरी बात सुनने को,
                                  है जादुई करिश्मा कोई करामात    तुझमे है
गजब का जोश,जज्बा है,सधी और सीधी बातें है,
                                  नज़र औरों में ना आती ,जो मोदी बात तुझमे है

मदन मोहन बाहेती'घोटू'