Wednesday, August 17, 2022



प्यारऔर डॉक्टर 

प्यार 

मिलने की ललक बढ़ जाती है 
सीने की तड़फ बढ़ जाती है 
जब कोई सुंदर मृगनयनी
दिल चुरा, बढ़ाती बेचैनी 
उस बिन  सब सूना लगता है 
संसार अलूना लगता है 
दिल हो जाता है दीवाना 
जब प्यार हुआ तब यह जाना 

डॉक्टर 

कमजोरी छा जाती तन में 
उत्साह न  रहता जीवन में 
रहने लगता है मन उदास 
चिंताएं रहती आसपास 
तब एक आदमी ,दे भेषज
बंधवाता है मन को ढाढस 
वो डॉक्टर होता देवदूत,
बीमार हुए तब यह जाना

मदन मोहन बाहेती घोटू