Monday, February 15, 2016

       बारात  में 

 शादी में उनकी क्या बताएं ,कैसे ठाठ थे
थे ढेर सारे स्नेक्स और स्टाल   चाट  के 
क्या खायें और क्या चखें,मुश्किल में पड़े थे ,
वेटर बुलाते एक, तो आ जाते   आठ थे

व्यंजन हजारों खाने की टेबल की शान थे
एक एक से बढ़ ,एक हसीं ,मेहमान थे  
खाने पे जोर दे कि खानेवालों को देखें,
  दुविधा फंसे ,हम तो यूं ही परेशान थे 

 फंक्शन में उनके रौनकें कुछ ऐसी रही थी
खाना था लाजबाब और शराब बही थी 
चटखारे लेके बोला एक बूढा सा बराती ,
दुल्हन तो दुल्हन ,उसकी माँ भी ,कम तो नहीं थी    

घोटू             
           मज़ा

न आता गर्म बालू से,गरम पानी की थैली से ,
        है तपती धूप में आता ,मज़ा असली सिकाई का
न सूखी बर्फियों में है ,न लड्डू ,बालूशाही में,
       जलेबी की टपकती चाशनी , सुख है  मिठाई  का
लूटते चोर डाकू और बड़े शोरूम मालों में ,
        मज़ा लेकिन निराला है ,हसीनो की लुटाई का
मज़ा ना मार में माँ की,पिता की या कि टीचर की,
         मज़ा कुछ और ही होता है बीबी से  पिटाई का

घोटू

       वेलेंटाइन डे के बाद

चेहरा हसीन ,बातों में मिश्री घुली हुई,
         लम्बी सी लिस्ट ,दोस्तों की उनने जोड़ ली
अबके से वेलेंटाइन पर ,इतने मिले गुलाब ,
         अब्बू ने उनके ,फूलों की दूकान खोल ली

घोटू