Sunday, May 25, 2014

आज लेना ये शपथ है

 आज  लेना ये शपथ है
        नरेंद्र मोदी से
  आज लेना ये  शपथ है

हर ह्रदय में हर्ष होगा
हमारा उत्कर्ष होगा
विश्व में सिरमौर फिर से,
मेरा भारतवर्ष   होगा
आ गया  शुभ  मुहुरत है
आज लेना ये  शपथ है
कहीं कंकर,कहीं पत्थर, राह में बिखरे पड़े है
इधर देखो,उधर देखो ,झाड़ काँटों के खड़े है
तप रहा है गरम मौसम,है नहीं पर छाँव कोई
पथिक कुछ विश्राम करले,नहीं ऐसा ठाँव कोई
सभी कचरा बुहारोगे
साफ़ करके,संवारोगे
बड़ा दुर्गम ,कठिन पथ है
आज लेना ये  शपथ है
लोकतंत्री नामलेकर ,चल रही थी,राजशाही
रोज थी मंहगाई बढ़ती,हर तरफ थी त्राहि,त्राहि
घोटाले में लिप्त नेता ,लूटने में सब लगे  थे
जब भरी हुंकार तुमने, सभी में सपने जगे थे
तुम अन्धेरा मिटाओगे
तुम तरक्की  दिलाओगे
बड़ी तेजी से बढ़ेगा,
देश का यह प्रगति रथ है
आज लेना ये शपथ है
अपेक्षाएं बहुत जनता को लगी है,तोड़ना मत
बेईमानो,लूटखोरों को खुला तुम,छोड़ना मत
 हो सुशासन देश में और दिन सभी के अच्छे आये
आज सारा देश तुमसे ,है   यही   आशा  लगाये
अलख ऐसा जगाना है
जो कहा,कर दिखाना है
क्योंकि अब तो साथ तुम्हारे ,
सभी का बहुमत  है
आज लेना  ये शपथ है  

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

सलाह

           सलाह
एक दिन हमारे मित्र  बड़े परेशान थे
क्या करें,क्या ना करें,शंशोपज में थे, हैरान थे
हमने उनसे कहा ,सलाह देनेवाले बहुत मिलेंगे,
मगर आप अपने को इस तरह साँचें में ढाल  दें
जो बात समझ में न आये ,उसे एक कान से सुनकर,
दूसरे कान से निकाल दें
आप सबकी सुनते रहें
मगर करें वही ,जो आपका दिल  कहे
लगता है उन्होंने मेरी बात पर अमल कर लिया है
मेरी सलाह को इस कान से सुन कर,
उस कान से निकाल दिया है

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

दिल की बात

             दिल की बात

टुकड़े टुकड़े  हो गया है ,आपकी बे वफाई से ,
    मगर ये बावरा  दिल अब भी तुमसे प्यार करता है
फिर से जुड़ने की कोशिश में ,जब टकराते है सब टुकड़े ,
            तो जो आवाज होती है,समझते सब,धड़कता है 
घोटू

नेताजी का स्वप्नभग्न

              नेताजी का स्वप्नभग्न

सजा कर हमने रखी थी ,सिला कर पोषक नूतन
हमारे  भी दिन फिरेंगे ,बड़े  आशावान  थे  हम
क्या पता कब मिनिस्ट्री के लिए आ जाए बुलावा
मगर ये सब हो न पाया,सिर्फ मन का था छलावा
भीड़ चमचों की गयी छंट, इस तरह निष्क्रिय रह के
बिना कुर्सी के भला हम ,अब जिएंगे,किस तरह से

घोटू

अच्छे दिन आने लगे है

      अच्छे दिन आने लगे है

वो भी दिन थे ,जब दस जनपथ,
                      कहता सूर्य उगा करता था
जब बगुला भी राजहंस बन,
                     मोती सिर्फ चुगा करता था
'मौन'बना कुर्सी की शोभा ,
                      कठपुतली बन नाचा करता,
जब तक 'टोल टैक्स'ना भर दो,
                       सारा काम  रुका था करता  
चोरबाजारी ,बेईमानी ,
                          घोटालों की चल पहल थी 
 चमचे  और चाटुकारों की,
                           सभी तरफ होती हलचल थी
देखो मौसम बदल रहा है,
                        अब अच्छे दिन आने को है
प्रगतिशील,कर्मठ मोदी जी,
                          अब सरकार बनाने को है

मदन मोहन बाहेती'घोटू' 

जनाजा -हसरतों का

      जनाजा -हसरतों का
 
शून्य पर आउट हुई मायावती जी,
            मुलायम का मुश्किलों से लगा चौका
सोनिया जी सौ से आधे से भी कम में,
              सिमटी ,ऐसा  नतीजों ने दिया  चौंका
सोचते थे करेंगे स्कोर अच्छा ,
                सत्ता में दिल्ली की शायद मिले मौका
और मिल कर बनाएंगे तीसरा एक ,
                 मोर्चा हम,सभी सेक्युलर  दलों का
रह गए पर टूट कर के सभी सपने ,
                 दे गयी जनता हमें इस बार धोका
लहर मोदी की चली कुछ इस तरह से ,
                  जनाजा निकला  सभी की हसरतों का

मदन मोहन बाहेती'घोटू' 

चुनाव के बाद चिंतन -मुलायम जी का

चुनाव के बाद चिंतन -मुलायम जी का
          
लहर मोदी की चली ,उड़ गए सब के होश है
पांच सीटें मिली हमको,जनता का आक्रोश है
गांधी के परिवार ने पर पायी दो सीटें सिरफ ,
उनसे ढाई गुना है हम,हमको ये संतोष है

घोटू

चुनाव के बाद का चिंतन

       चुनाव के बाद का चिंतन
                       १
क्या बतलाएं ,हम पर कैसी बीती है
कल तक भरी हुई गगरी ,अब रीती   है
हुआ तुषारापात  सभी आशाओं  पर ,
हार गए हम , अबके  जनता  जीती है
                     २
सपने सारे मिटे , धूल में,बिखर गए
नहीं तालियां,मिली गालियां ,जिधर गए  
उड़ते थे स्वच्छंद ,आज हम अक्षम है ,
वोटर  ऐसे  पंख हमारे   क़तर  गए
                   ३
कुछ  कर्मो  के  फल से ,कुछ नादानी में
ध्वस्त हुए ,मोदी की  तेज सुनामी  में
बचे खुचे हम,मिल कर आज करें चिंतन ,
डूब गए क्यों ,हम चुल्लू भर पानी में

घोटू