Saturday, October 28, 2017

वो ऊपर वाला 

आप हम करते अच्छे बुरे जो करम 
कोई ना देखता,मन में रहता भरम 
है मगर देखता ,ऊपरवाला  सभी,
उसकी नजरें सदा ,है सभी पर रही 
उसको बोलो खुदा,गॉड या ईश्वर ,
सबका मालिक है वो,हाँ वही बस वही 
तुमने किसी को सताया,हुई एंट्री 
खाना भूखे को खिलाया,हुई एंट्री 
सब तुम्हारे भले और बुरे कर्म का ,
है रखती हिसाब उसकी खाता बही 
उसको बोलो खुदा,गॉड या ईश्वर ,
सबका मालिक है वो,हाँ वही बस वही 
जर्रे जर्रे में उसकी हुकूमत कायम 
 जैसे नचवाता वो,नाचा करते है हम 
कोने कोने में दुनिया के मौजूद है ,
वो यहाँ है वहां है ,कहाँ वो नहीं 
उसको बोलो खुदा ,गॉड या ईश्वर,
सबका मालिक है वो ,हाँ वही बस वही 

मदन मोहन बाहेती'घोटू'
लड़कियां 

लड़कियां,लड़कियां,लड़कियां लड़कियां 
ऐसा लगता है फैशन की हो पुतलियां 
रूप है मदभरा ,सबमे जादू भरा 
स्वर्ग की ये तो लगती कोई अप्सरा 
और दिखाने को अपने बदन की झलक ,
अपने वस्त्रों  में रखती ,खुली खिड़कियां 
लड़कियां लड़कियां लड़कियां लड़कियां 
नाज़ नखरे दिखा कर लुभाती हमें 
अपने जलवे दिखाकर ,रिझाती हमें 
आगे पीछे अगर इनके हम डोलते ,
प्यार मांगे,तो देती ,हमें  झिड़कियां 
लड़कियां लड़कियां लड़कियां लड़कियां 
सज संवर रूप अपना सुहाना बना 
ये नचाती है हमको ,दीवाना बना 
हम जरा छेड़ भी दें तो चप्पल पड़े,
माफ़ होती है इनकी सभी गलतियां 
लड़कियां लड़कियां लड़कियां लड़कियां 

घोटू 
दो सवैये 
१ 
लुगाई 

बेटी पराई ,मुस्काई ,मनभायी ऐसी 
नैनों के द्वारे आई ,दिल में समाई है 
रूप छलकाई ,शरमाई ,मन लुभाई अरु,
नखरे दिखाई आग तन में लगाईं है 
प्यार दरशाई ले कमाई की पाई पाई ,
पति को पटाई ऐसो जादू सीख आई है 
नज़रें झुकाई ,करे नाहीं जामे छुपी हाँइ ,
सबसे सवाई होत , घर में लुगाई है 
२ 
बेचारा आदमी 

एक बिचारो प्यारो,मुश्किल को मारो ,हारो,
हार वरमाला को ,गले जबसे  डारो है 
बाहर जो शेर ,हुयो ढेर ,फेर बीबी के ,
पालतू बंदरिया सो ,नाचे पा इशारो है 
लॉलीपॉप लालच को मारो वो बिचारो ऐसो ,
दौड़ दौड़ काम करे ,घरभर को सारो है 
मूछन को ताव गयो ,मारयो बेभाव गयो ,
ऐसो सात फेरन ने ,फेरा में डारो  है  

मदन मोहन बाहेती'घोटू'