Saturday, March 29, 2014

बिना मौसम के बरसात

      देहली की असमय बरसात पर
            देश के तीन नेताओं के ,
                सामयिक भाषण
                         १
         राहुल गांधी का बयान
दोस्तों! गर्मी में हमने ,ऐसी ठंडक लायी है ,
    गर्मियों में बारिशों का  भी  मज़ा  ले लीजिये
'बारिश के अधिकार ' का बिल पास हम करवाएंगे ,
      इसलिए इस इलेक्शन में बोट हमको दीजिये 
                           २
          अरविन्द केजरीवाल का बयान
मित्रो !ये कांग्रेस और बी जे पी तो पहले से ही मिली थी ,
अब इन्होने 'इन्द्र देवता 'को भी अपने साथ मिला लिया है
आम आदमी का गरीबी में यूं ही आटा गीला था ,
इन्होने बारिश करवा के और भी गीला करवा दिया है
ये मै नहीं कह रहा हूँ,ये देश की जनता कह रही है
इसलिए आप पार्टी को बोट देना ही सही है
                        ३
          नरेंद्र मोदी  का बयान
 भाइयों और बहनो !ये शहजादा घबराता है ,
जब इतने लोगों की भीड़ मेरी रैली में आती है
इसलिए उसने मौसम विभाग से मिल कर,
बिना मौसम के बरसात करवा दी है
वो चाहता है करना बर्बाद
मेरी गर्म गर्म चाय का स्वाद
इसलिए बोट देते समय ,
हमेशा बी जे पी को रखे याद

मदन मोहन बाहेती'घोटू'

No comments:

Post a Comment