Thursday, October 2, 2014

स्वच्छ भारत अभियान

             स्वच्छ भारत अभियान

किया आरम्भ गांधी ने ,जो आंदोलन सफाई का ,
         उसे मोदी नरेन्दर ने ,किया चालू दोबारा  है
स्वच्छ भारत हमारा हो ,यही बस लक्ष्य है मन में,
        स्वयं हाथों में ले झाड़ू ,सभी कचरा बुहारा है
लोग कांग्रेस के कहते,हमारा 'हाथ'है इसमें ,
       और 'आप' पार्टी  कहती ,ये 'झाड़ू'तो हमारा है
सफाई अन्य सरकारों ने भी की है देश की लेकिन ,
       खजाना साफ़ भारत का,कर दिया साफ़ ,सारा है
'घोटू '

No comments:

Post a Comment