Sunday, April 19, 2015

            सिंह यो  हमारो है

देखें में फ़िल्मी है,बातन  में इल्मी है ,
             साथी संग चिलमी है ,जुल्मी मतवारो है
कविता सुनावत है ,रागिनी भी गावत है ,
            सबके मन भावत है ,लागे अति प्यारो है
मुजफ्फरनगर वाले 'शुगर केन'सो मीठो,
             बेंगलोर जा कर के ,बेंग  करन  वालो है
रीडिंग और राइटिंग ,सिंगिंग भी करे सिंग ,
             'एक्सपर्ट इन एवरीथिंग' सिंग यो हमारो है

घोटू
   

No comments:

Post a Comment