Thursday, September 24, 2020

मेरी पोस्ट -आपकी लाइकिंग

तुम पढ़ो ना पढ़ो ,जिद है मेरी मगर ,
जो भी मैंने लिखा ,सबको मैं बाँट दूँ
क्योंकि हो सकता जो भी मेरे संग घटा ,
कोई संग हो घटा ,उसके दुःख काट दूँ

ये जरूरी नहीं ,तुम पढोगे इसे ,
पढ़ लिया भी अगर ,दोगे 'लाइक' इसे
जो लिखा मैंने वो बात घर घर की है ,
जो करोगे 'कमेंट ' तो रुचेगा मुझे
कोई लेखक कवि  ,पोस्ट डाले कोई ,
भुक्तभोगी है वो ,तुम समझलो इसे
लाभ अनुभव का उसके ,उठाये कोई ,
तो बताओ न अच्छा लगेगा किसे
है हुआ भाव का ,जब प्रसव गीत बन ,
इस नए जीव का ,सबको आल्हाद दूँ
तुम पढ़ो ना पढ़ो ,जिद है मेरी मगर ,
जो भी मैंने लिखा सबको, मैं बाँट दूँ

बादलों की तरह ,भावनाएं उमड़ ,
जब अम्बर में उर के गरजने लगे
देख सूखी धरा ,प्यार सारा भरा
शब्द बूंदों के जैसे बरसने लगे
कुछ सताये हुए ,कुछ रुलाये हुए ,
अश्क आँखों में आ के छलकने लगे
प्रीत झरने के जैसी ,झर झर  झरे
और कविता की सरिता उमड़ने लगे
भर के अंजुल में वो जल पिलाने तुम्हे ,
ब्लॉग का रूप देकर मिटा प्यास दूँ
तुम पढ़ो ना पढ़ो ,जिद है मेरी मगर ,
जो भी मैंने लिखा ,सबको मैं बाँट दूँ

मदन मोहन बाहेती 'घोटू ' 
कोरोना की बिमारी में

ना रौनक है ना चहल पहल
सब बैठे घुस ,घर के अंदर
ऐसा सूनापन व्याप्त हुआ ,कोरोना की बिमारी में
मैं मोबइल पर रहूँ व्यस्त
तुम गेम खेलती रहो मस्त
पसरा है इक सन्नाटा सा इस  घर की चार दीवारी में
हम कितने बोला  करते थे
दिल अपना खोला करते थे
अपनी उस तू तू मैं मैं में भी ,मज़ा गज़ब का था आता
अब नहीं मोहल्ले के किस्से
किस की खटपट रहती किस से
किस लड़की का किस लड़के से ,लगता है भिड़ा हुआ टांका
अब ना झगड़ा, ना प्यार प्रीत
ना हंसी ठहाका ,बातचीत
इतनी ख़ामोशी से जीना ,भी बोलो कोई जीना है
ना रेस्टोरेंट है ना पिक्चर
हम ऊब गए अब घुट घुट कर
पत्नी हाथों का रोज भोज ,खा ठंडा पानी पीना है
दो गज की रखो बना दूरी
देखो कैसी ये मजबूरी
मुंह ढका हुआ ,दीदार नहीं ,हम तरस रहे लाचारी में
चुप्पी छोड़ो ,मेडम चहको
हम भी बहकें ,तुम भी बहको  
कुछ हलचल हो ,हो हल्ला हो ,कोरोना की बिमारी में

मदन मोहन बाहेती 'घोटू '

Monday, September 21, 2020

दिनकर से

ओ पश्चिम में अस्त हो रहे प्यारे दिनकर
ये तो बतला ,तूने क्या क्या देखा दिन भर

तू स्वर्णिम आभा लेकर के  नित्य सवेरे
प्रकटा करता ,हरने जग के सभी अँधेरे
रोज रोज ही तू इतने ऊँचें अम्बर से
ताकझांक सबकी करता रहता ऊपर से
जग की हर हरकत पर रहती तेरी नज़रें
रहती तेरे पास जमाने भर की खबरें
देखा होगा दुनिया कितनी हुई मतलबी
माया के चक्कर में उलझे लोग है सभी
रिश्वतखोरी ,चोरबाज़ारी  ,काला धंधा  
इन सब में निर्लिप्त हो गया है हर बंदा
देखी  होगी हदें झूंठ और गद्दारी की
सरे आम लुटती इज्जत अबला नारी की
 थे परिवार संयुक्त ,टूटते देखे होंगे    
अपनों को अपने ही लूटते देखें होंगे
बूढ़े माँ और बाप जिन्होंने उन्हें संवारा
किये तिरस्कृत जाते अपने बच्चों द्वारा
देखा होगा तूने कहर ,कोरोना वाला
जिसने सबका जीवन चक्र बदल ही डाला
कितने प्रकट हो गए साधू ,बाबा ,ढोंगी
नज़र तुझे क्या आया कोई सच्चा योगी
राजनीती में ,सत्ता और विपक्ष के  झगड़े
धरम नाम पर ,मंदिर और मस्जिद के लफड़े
भूख अभाव में त्राहि त्राहि कर जीती जनता
 और रसातल को दिन दिन गिरती मानवता
क्या देखी  मगरूर मगर वाली वो सेना
कहती हमसे डरो ,समुन्दर में जो रहना
क्या देखी वो  मछली ,झाँसी वाली रानी  
इन मगरों से पंगा लेगी ,जिसने ठानी
क्या देखा था तूने एक सितारा उभरता
फंसकर चक्रव्यूह में अभिमन्यू सा मरता
देखा है क्या भाई भतीजावाद   पनपता
मुश्किल से ही अनजाना आगे बढ़ सकता
देखा है क्या बड़े लोग की कुछ संताने
गड़बड़ करती तो सब लगते ,उन्हें बचाने
देखा क्या मादक पदार्थ का बढ़ता सेवन
नव आगंतुक ,कलाकार का होता शोषण
मन तेरा भी ,ये सब देख तड़फता होगा
 भारी  दिल से ही तू आगे बढ़ता होगा  
क्योंकि देखता ,रोज रोज तू ,ये सब किस्से
किसको कोसे ,सहानुभूति दिखलाये किस से
ये सब चलता आया  और रहेगा चलता
ये सब सोच ,हृदय तेरा निश्चित ही जलता
तब तू ठंडा होने ,दूर क्षितिज सागर में
लगा डुबकियां ,शीतलता लाता है सर में
बस तेरी ये ही दिनचर्या है धरती पर
ओ पश्चिम में अस्त हो रहे प्यारे दिनकर

मदन मोहन बाहेती 'घोटू ' 

Friday, September 18, 2020

आज से 'अधिक मास 'का आरम्भ हो रहा है
हमने भी इस पावन मास में एक संकल्प लिया है
 
संकल्प

अधिक मास में ,अधिक मांस को कम करना है
 घी और तेल , मिठाई  से  भी  अब डरना  है

करना खाना बंद ,परांठे और पूरियां
जंक फ़ूड से ,रखनी हमको बना दूरियां
अब न पकोड़े ,आलूटिक्की और समोसे
अब जीना है ,बिना छौंक की दाल भरोसे
करना है कंट्रोल ,स्वाद मारी जिव्हा पर
रखना होगा,अब अपने मन को समझा कर
नहीं जलेबी ,अब सलाद हमको चरना है
अधिक मास में अधिक मांस को कम करना है

अब पेप्सी ,कोकोकोला से करनी तौबा
खाने है फल और रस पीना हमे फलों का
करना सैर सवेरे और व्यायाम नित्य ही
औरआवश्यक करना प्राणायाम नित्य ही
शुद्ध हवा का और शुद्ध पानी का सेवन
तन भी निर्मल होता है ,निर्मल होता मन
दीपावली आने तक,'स्लिम और ट्रिम 'बनना है
अधिक मास में अधिक मांस को कम करना है

ताकि तुम महसूस कर सको हलके हलके
ताकि जवानी फिर से चेहरे पर आ छलके
ताकि कोई यह न कह सके तुम हो मोटे
ताकि फिर से पहन सको तुम कपड़े छोटे
ताकि फिर तन फुर्तीला हो ,मन हो चंचल
ताकि हसीनाएं न बोले तुमको अंकल
एक बार फिर  ,यह व्यक्तित्व निखरना है
अधिक मास में अधिक मांस को,कम करना है

मदन मोहन बाहेती 'घोटू '  

आज से 'अधिक मास 'का आरम्भ हो रहा है
हमने भी इस पावन मास में एक संकल्प लिया है
 
संकल्प

अधिक मास में ,अधिक मांस को कम करना है
 घी और तेल , मिठाई  से  भी  अब डरना  है

करना खाना बंद ,परांठे और पूरियां
जंक फ़ूड से ,रखनी हमको बना दूरियां
अब न पकोड़े ,आलूटिक्की और समोसे
अब जीना है ,बिना छौंक की दाल भरोसे
करना है कंट्रोल ,स्वाद मारी जिव्हा पर
रखना होगा,अब अपने मन को समझा कर
नहीं जलेबी ,अब सलाद हमको चरना है
अधिक मास में अधिक मांस को कम करना है

अब पेप्सी ,कोकोकोला से करनी तौबा
खाने है फल और रस पीना हमे फलों का
करना सैर सवेरे और व्यायाम नित्य ही
औरआवश्यक करना प्राणायाम नित्य ही
शुद्ध हवा का और शुद्ध पानी का सेवन
तन भी निर्मल होता है ,निर्मल होता मन
दीपावली आने तक,'स्लिम और ट्रिम 'बनना है
अधिक मास में अधिक मांस को कम करना है

मदन मोहन बाहेती 'घोटू '  

Thursday, September 17, 2020

Monday, September 14, 2020

सूरदास जी के पद 'ऊधो ,जाओ तुम्हे हम जाने '
पर एक पेरोडी

ऊधो ,जाओ तुम्हे हम जाने
तीन दलों के गठबंधन में ,रहते हो त्रिविधा में
दिया घोसला तोड़, टिटहरी के न रुचे जो गाने
हुए अशांत ,सुशांत केस में ,बोलो किसे बचाने
क्या सत्ता के मद में तुम भी ,भटके हो अनजाने
पिताश्री के आदर्शों को ,तुम क्यों लगे भुलाने
रहो दंभियों से बच कर तुम ,अब हो जाओ सयाने
ऊधो ,जाओ तुम्हे हम जाने