Saturday, February 15, 2020

मिशा के विवाह पर शुभकामनाये


मिश्री सी मीठी ,मधुर ,शीतल ,सरल स्वभाव
मिशा   सब की लाड़ली ,सबसे  रखे लगाव
 सबसे रखे लगाव ,बड़ी है  सीधी ,सादी
अमेरिका में पढ़ी हमारी ये शहजादी
आया परिणय दिवस आज बजती शहनाई
जाय पिया घर मिशा हो रही आज पराई

बचपन से संग संग पढ़े ,खेले कूदे  साथ
पढ़ लिख कर फिर जब मिले तो जागे जज्बात
तब जागे जज्बात ,प्रेम की किरणे फूटी
जनम जनम का साथ ,दोस्ती बनी अनूठी
कह घोटू कवि सबके मन में ख़ुशी छा गयी
आज मिलन त्योंहार मनाएं ,घडी आगयी  

कल तक थी मित्रता ,आज बन गयी प्रीत
मिशा और अभिजय बने ,जीवन भर के मीत
जीवन भर के मीत ,सदा ये सुख से जियें
बजे प्रेम संगीत ,प्यार का अमृत  पीये
कह घोटू कविराय ,सुखी हो जीवन प्यारा
युग युग जियो ,ये है आशीर्वाद  हमारा

शादी बंधन बंध रहा ,इन दोनों का प्यार
दोनों मिल अब बसाते ,एक नया संसार
एक नया संसार ,शांत ,सुख प्यार भरा हो
एक दूजे का मान रखें ,रिश्ता गहरा हो
दोनों के सुर मिले ,एक जैसी ही लय हो
रहे महकती मिशा और अभिजय की जय हो

मदन मोहन बाहेती 'घोटू '

No comments:

Post a Comment