Tuesday, July 8, 2014

लड़ाई और प्यार

          लड़ाई और प्यार

चम्मच से चम्मच टकराते,जब खाने की टेबल पर ,
        तो निश्चित ये बात समझ लो,खाना है स्वादिष्ट बना
नज़रों से नज़रें  टकराती,तब ही  प्यार पनपता है ,
         लडे  नयन ,तब ही  तो कोई ,राँझा कोई हीर बना 
एक दूजे को गाली देते ,नेता जब चुनाव लड़ते ,
       मतलब पड़ने पर मिल जाते ,लेते है सरकार  बना
मियां बीबी भी लड़ते है,लेकिन बाद लड़ाई के,
       होता है जब उनका मिलना,देता प्यार मज़ा दुगुना

घोटू 

No comments:

Post a Comment